Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Dinesh Karthik: जुड़वा बच्चों के पिता बने भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां, वह असल में जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। खुद कार्तिक ने हाल ही में ट्विटर के जरिए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल दिनेश कार्तिक ने अपनी पत्नी स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल और बच्चों के साथ एक खास फोटो शेयर की है और बच्चों के नाम भी बताए हैं. आप देख सकते हैं दिनेश कार्तिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पत्नी दीपिका के साथ फोटो शेयर करते हुए बच्चों के नाम का ऐलान किया. मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश और दीपिका ने अपने बच्चों का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक, जियान पल्लीकल कार्तिक रखा है.

आप देख सकते हैं दिनेश ने अपने पोस्ट में लिखा, '...और इस तरह हम 3 से 5 हो गए.' दीपिका और मेरे दो खूबसूरत बच्चे हैं। यह बहुत खुशी का पल है। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक ने हाल ही में आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हिस्सा लिया था। दरअसल दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि दिनेश अभी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह कमेंट्री करना जारी रखते हैं। इंग्लैंड में दिनेश कार्तिक की कमेंट्री की काफी तारीफ हुई थी और उनकी रंग-बिरंगी शर्ट को सभी ने खूब पसंद किया था.

d
 
अब अगर दीपिका की बात करें तो उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल अपने नाम किया है. आप जानते ही होंगे दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की सगाई 2013 में हुई थी और दोनों ने साल 2015 में शादी की थी। यह दिनेश कार्तिक की दूसरी शादी है, जिससे उन्होंने इससे पहले 2007 में निकिता से शादी की थी, दोनों का 2012 में तलाक हो गया था।



Herald