नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में अहम टी20 वर्ल्ड कप 2021 का मैच खेला गया। टीम इंडिया को इस मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान से हारने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की यह लगातार दूसरी हार है। न्यूजीलैंड के लिए डैरी मिशेल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दोनों विकेट लिए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. भारत 20 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन ही बना सका। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 19 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट, ईश सोढ़ी ने 2 विकेट और एडम मिल्ने और टिम साउथी ने एक-एक विकेट लिया। टीम इंडिया ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 150 का आंकड़ा छुआ था लेकिन यहां 120 रन भी नहीं बना पाई थी।
भारत ने पिछले 18 साल से विश्व कप में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। इससे पहले भारत ने आखिरी बार 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया था। इसके बाद 2007 और 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार हुई थी। अब 2021 में भी यह सिलसिला जारी है।
Herald