Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: ऋषभ पंत ने टीम धोनी को हराया, CSK को पछाड़कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली

अबू धाबी : आईपीएल 2021 के ग्रुप मैचों का अंतिम चरण चल रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच सोमवार को मैच खेला गया जिसमें पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की। सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बनाए, जिससे दिल्ली ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली की 3 विकेट की जीत ने उसे पॉइंट टेबल में नंबर एक पर पहुंचा दिया है।

मैच में डीसी की जीत उनकी गेंदबाजी के कारण हुई। दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरू से ही सीएसके के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। पिछले मैच के शतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ सस्ते में आउट हो गए। गायकवाड़ को अश्विन ने 13 के स्कोर पर कैच कराया और नॉर्टजे ने पवेलियन भेजा। फाफ डु प्लेसिस भी सिर्फ 10 रन ही बचा सके। रॉबिन उथप्पा (19) और मोईन अली (5) पवेलियन लौटे। हालांकि, सीएसके के लिए अंबाती रायुडू ने नाबाद 55 रन बनाए जिससे चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर मिला।



137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से जीत हासिल कर ली. हालांकि दिल्ली के बल्लेबाजों ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 24 रन जोड़े। पहला विकेट शॉ का गिरा, जो 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. धवन ने हालांकि 39 रन की उपयोगी पारी खेली। बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने 2 और पंत ने 15 रन बनाए। अंत में हेटमायर ने 18 गेंदों में 28 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।



Herald