Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Sports Gossip: खेल रत्न के लिए नामांकित मिताली-नीरज समेत ये हैं 11 नाम

नई दिल्ली: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान के लिए इस बार कुल 11 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है. इनमें टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा, सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि दहिया भी शामिल हैं। उनके साथ क्रिकेटर मिताली राज, बॉक्सर लवीना, पैरालंपिक मेडलिस्ट अवनि लेखारा भी हैं। शिखर धवन, शरद कुमार, सुहास एलवाई अर्जुन पुरस्कार के लिए नामों में शामिल हैं।

खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित हुए ये 11 खिलाड़ी:-


 
1. नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
2. रवि दहिया (कुश्ती)
3. पीआर श्रीजेश (हॉकी)
4. लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)
5. सुनील छेत्री (फुटबॉल)
6. मिताली राज (क्रिकेट)
7. प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
8. सुमित एंटिल (एथलेटिक्स)
9. अवनि लेखारा (शूटिंग)
10. कृष्णा नगर (बैडमिंटन)
11. मनीष नरवाल (शूटिंग)

अर्जुन पुरस्कार के लिए मनोनीत नाम:-

1- योगेश कथूरिया (पैरा डिस्कस थ्रोअर)
2- निषाद कुमार (पैरालंपिक हाई जम्पर)
3- प्रवीण कुमार (पैरालंपिक हाई जम्पर)
4- शरद कुमार (पैरालंपिक हाई जम्पर)
5- सुहास एलवाई (पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी)
6- सिंहराज अधाना (पैरालंपिक निशानेबाज)
7- भावना पटेल (पैरालंपिक टेबल टेनिस खिलाड़ी)
8- हरविंदर सिंह (पैरालंपिक आर्चर)
9- शिखर धवन (क्रिकेटर)
- पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी (श्रीजेश को छोड़कर खेल रत्न के लिए नामांकित किए गए हैं)।

यह टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, इस बार एक स्वर्ण पदक सहित कुल 7 पदक के साथ। वहीं, पैरालिंपिक की बात करें तो इस बार भारत ने रिकॉर्ड 19 मेडल जीते, जिसमें 5 गोल्ड मेडल शामिल हैं।



Herald