Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

GOOD NEWS! भारतीय टीम के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार के यहाँ हुआ बेटी का जन्म

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के घर एक खुशखबरी आई है। भुवनेश्वर कुमार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नुपुर नागर ने बुधवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया. भुवी की मां दादी बनने का जश्न मनाने दिल्ली रवाना हो गई हैं। भुवनेश्वर कुमार के माता-पिता मेरठ में रह रहे हैं।

cc

वही मेरठ जिला क्रिकेट संघ (एमडीसीए) के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि भुवनेश्वर कुमार की पत्नी ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया. दोनों फिलहाल पूरी तरह से ठीक हैं। भुवनेश्वर के गुरुवार को मेरठ स्थित अपने घर पहुंचने की उम्मीद है। परिवार के सदस्यों की वृद्धि से भुवनेश्वर और उनकी मां बेहद खुश हैं।

gh
 
बता दें कि भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवंबर 2017 को नुपुर नागर से शादी की थी। नुपुर इस समय नोएडा में रह रही थीं। खबर मिलते ही भुवी अपनी बेटी को देखने दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। भुवनेश्वर कुमार के पिता का इसी साल 20 मई को निधन हो गया था। उनके पिता लंबे समय से लीवर की समस्या से पीड़ित थे। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टी 20 श्रृंखला में भाग लिया था। उन्होंने सीरीज के सभी मैच खेले और 3 विकेट लिए। भुवी ने न्यूजीलैंड सीरीज में बेहद जोरदार गेंदबाजी की।



Herald