नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय ओपनर केएल राहुल चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक केएल राहुल की बायीं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है, जिसके चलते उन्हें पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है. केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है।
केएल राहुल को आराम दिया गया है जिसके बाद वह एनसीए में अभ्यास करेंगे और अगले महीने से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए फिट हो जाएंगे। सूर्यकुमार यादव के लिए यह साल शानदार रहा, उनका टी20 और वनडे डेब्यू भी 2021 में हुआ। और साल के अंत तक उन्हें टेस्ट टीम में जगह भी मिली। हालांकि उन्हें कानपुर में अंतिम एकादश में जगह मिलेगी या नहीं इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।
पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव , इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Herald