स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साफ कर दिया कि वो भारत के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे में ODI सीरीज का हिस्सा होंगे। पहले ये खबरें आ रही थी कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने वनडे सीरीज के लिए BCCI से आराम मांगा है। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया। विराट कोहली (Virat Kohli) ने इसी के साथ कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को उनका पूरा सपोर्ट रहेगा। BCCI ने विराट कोहली (Virat Kohli) की वर्चुअल कॉफ्रेंस का एक VIDEO शेयर किया है।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा,' सप्ष्ट तौर पर मेरी जिम्मदारी टीम को सही दिशा की तरफ ले जाने की होगी। मैं हमेशा इस तरफ देखता हूं चाहे वो कप्तान बनने से पहले ही क्यों ना हो। ये माइंडसेट कभी चेंज नहीं होगा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास कप्तान के तौर पर काफी क्षमता है। वो रणनीतिक तौर पर तेज है, चाहे वो टीम इंडिया का कप्तान रहा है हो या फिर IPL. राहुल भाई जो कि बैलेंस कोच हैं। दोनों को मेरा पूरा पूरा सपोर्ट रहेगा जो भी उनका विजन टीम के लिए होगा। मैं 100 फीसदी उन्हें सपोर्ट करूंगा।' मैं ODI और टी-20 में भी टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए अपना योगदान दूंगा।

बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) ने ODI सीरीज में खेलने को लेकर कहा,' मैं चयन के लिये उपलब्ध था और मैं हमेशा चयन के लिए उपलब्ध हूं। मैंने BCCI से आराम के लिये कभी संपर्क नहीं किया। मैं दक्षिण अफ्रीका में ODI सीरीज के लिए उपलब्ध हूं और पहले भी उपलब्ध था। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों से पूछा जाना चाहिए जिन्होंने झूठ लिखा है। इस मुद्दे पर बीसीसीआई के साथ मेरा संवाद नहीं हुआ है कि मैं रेस्ट करना चाहता हूं।
Herald