स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली है। दूसरा टेस्ट मैच पाकिस्तान ने महज 218 ओवरों के अंदर अपने नाम कर लिया। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नैशनल स्टेडियम (Sher-e-Bangla National Stadium) में खेले गए इस मैच के दौरान 4 दिन तक बारिश ने काफी परेशान किया। पाकिस्तान ने एक पारी और 8 रनों से मैच जीता। साजिद खान (Sajid Khan) पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने इस मैच में कुल 12 विकेट अपने नाम किए।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की साजिद खान (Sajid Khan) ने पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में चार विकेट लिया। मैच के पहले दिन महज 57 ओवर का खेल हो पाया और दूसरे दिन करीब सात ओवर का ही। तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से बारिश में धुल गया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि यह टेस्ट मैच ड्रॉ होगा, लेकिन मैच के चौथे दिन पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 300 के स्कोर पर पारी घोषित कर सबको चौंका दिया।

कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का यह फैसला टीम के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। पाकिस्तान ने इसके बाद बांग्लादेश को पहली पारी में महज 87 रनों पर ऑलआउट कर फॉलोऑन के लिए मजबूर किया। बांग्लादेश दूसरी पारी में 205 रनों पर ऑलआउट हो गया और पाकिस्तान ने मैच एक पारी और आठ रन से अपने नाम कर लिया।
Herald