स्पोर्ट्स डेस्क. 11 जवनरी 2021 को टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्विटर पर अपने पापा बनने की गुड न्यूज शेयर की थी। यह साल 2021 का सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट रहा। ट्विटर इंडिया ने इसकी जानकारी दी है। विराट कोहली (Virat Kohli) के इस ट्वीट को करीब साढ़े 5 लाख लोगों ने लाइक किया। 11 जनवरी को विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पैरेंट्स बने थे। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा।
.@imVkohli blessing our timelines with this good news was the most Liked Tweet of 2021 https://t.co/nKqPsDMwhE
— Twitter India (@TwitterIndia) December 9, 2021
विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्विटर पर लिखा था, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।
ट्विटर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट को शेयर करते हुए बताया कि यह साल 2021 का सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट है। विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी बेटी के जन्म के समय ऑस्ट्रेलिया दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गए थे। वामिका के पहले जन्मदिन के समय विराट कोहली (Virat Kohli) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे।
Herald