स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज के आखिरी 3 टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इसमें कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) और स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) की वापसी हुई है। पैट कमिंस (Pat Cummins) एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए थे, क्योंकि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए रेस्टोरेंट के एक शख्स के संपर्क में आए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था और वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। उनके अलावा जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ब्रिसबेन में खेले गए पहले मैच के दौरान पीठ की समस्या से परेशान थे, जिसके बाद उन्हें अपने घर सिडनी भेज दिया गया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की अपनी मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट जीतकर पहले ही एशेज सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है, जबकि एडिलेड में भी जीत के करीब है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 150 रन पूरे होने से पहले ही 6 विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी यह मैच अपने नाम करने के लिए 300 से ज्यादा रन बनाने हैं, जबकि उसके 4 विकेट बाकी हैं। इस समय इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) और क्रिस वोक्स (Chris Woakes) की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

एशेज के आखिरी तीन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्नस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर।
Herald