Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ashes 2021-22: मैदान पर उतरते ही स्पेशल क्लब में शामिल हुए स्टुअर्ट ब्रॉड

स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia Vs England) के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज 2021-22 (Ashes series 2021-22) का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के ओवल मैदान पर आज यानि के गुरुवार से शुरू हो गया है। एडिलेड के ओवल मैदान पर खेले गए जा इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने अपने देश के लिए एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो उनसे पहले उनके देश के सिर्फ दो खिलाड़ी ही ऐसा कर पाए हैं।
Stuart Broad
बता दे की एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) का इंग्लैंड के लिए 150वां टेस्ट मैच है और वह ऐसा करने वोल इंग्लैंड के सिर्फ तीसरे क्रिकेटर हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) से पहले जेम्स एंडरसन (James Anderson) और एलेस्टेयर कुक (Alastair Cook) ही ऐसे खिलाड़ी हैं,​ जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 150 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) से पहले जेम्स एंडरसन (James Anderson) 167 और कुक 161 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
 स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के बाद एलेक स्टीवर्ट (Alec Stewart) ने 133, इयान बेल ने 118 और ग्राहम गूच ने ही 118 टेस्ट मैच खेले हैं। कुक इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी थे जिसने 150 टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 161 मैचों में 12472 रन बनाए हैं, जिसमें 33 शतक शामिल है।


Herald