स्पोर्ट्स डेस्क। एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने एक यंग फैन का दिल बना दिया। एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन डेविड वॉर्नर (David Warner) शतक से चूक गए। जानकारी के लिए बता दे की डेविड वॉर्नर (David Warner) ने पहली पारी में 167 गेंदों में 95 रन बनाए। उन्हें 65वें ओवर में बेन स्टोक्स ने आउट किया। आउट होने के बाद डेविड वॉर्नर (David Warner) काफी निराश दिखे।

शतक से चूकने के बाद जब वो आउट होकर पवेलियन की तरफ जा रहे थे उन्होंने स्टैंड में एक बच्चे को अपने ग्लव्स गिफ्ट किए। ग्लव्स पाकर ये फैन काफी खुश नजर आया। डेविड वॉर्नर (David Warner) का छोटे बच्चे को ग्लव्स गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। जिन्हे आप इस पोस्ट में देख सकेंगे। डेविड वॉर्नर (David Warner) ने 95 रनों की पारी के दौरान 11 चौके जड़े।
Day = made#Ashes pic.twitter.com/3srONbrDky
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 16, 2021
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में भी डेविड वॉर्नर (David Warner) शतक से चूक गए थे। पहले टेस्ट में डेविड वॉर्नर (David Warner) ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान 176 गेंदों में 94 रन बनाए थे।खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने 2 विकेट खोकर 221 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith)18 और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) 95 रन बनाकर नाबाद हैं।
Herald