Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ashes Series, AUS vs ENG: पैट कमिंस ने गाबा ​127 साल पुराना इतिहास दोहराया

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच एशेज 2021-22 का पहला टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है. गाबा में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन रूट के फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins), मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने पानी फेर दिया. ऑस्ट्रेलियाई पेस तिकड़ी के सामने इंग्लैंड की टीम 147 रन पर सिमट गई

ई.  पैट

कमिंस (Pat Cummins) ने बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट में 38 रन देकर 5 विकेट झटके. कमिंस बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले 127 साल पहले जॉर्ज गिफन (George Giffen) ने ये कारनामा किया था. आपकी जानकारी के लिए बता दे की दिवंगत तेज गेंदबाज जॉर्ज गिफन (George Giffen) ने इंग्लैंड के खिलाफ ही साल 1894 में 155 रन देकर छह विकेट झटके थे.
बता दे की पैट कमिंस (Pat Cummins) ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. वे अब तक 35 टेस्ट, 69 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. पैट कमिंस (Pat Cummins) टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर भी हैं. कमिंस के नाम टेस्ट में 169, वनडे में 111 और टी20 इंटरनेशनल में 42 विकेट दर्ज है.


Herald