Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ashes Series: गुलाबी गेंद से बटलर ने सुपरमैन बनकर ​पकड़ा जबरदस्त कैच, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क. मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia Vs Englan) के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज 2021-22 (Ashes series 2021-22) का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट मैच के रूप में हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और उसने चार रन के स्कोर पर ही मार्कस हैरिस (3) का विकेट गंवा दिया।
Batlar
 मार्कस हैरिस (Marcus Harris) तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) के हाथों लपके गए। हालां​कि इस विकेट में स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) से ज्यादा जोस बटलर (Jos Buttler) का योगदान रहा, जिन्होंने अपने दाहिने ओर डाइव लगाकर लाजवाब कैच पकड़ा। जोस बटलर (Jos Buttler) का यह शानदार कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पिंक बाल से खेला जा रहा इस टेस्ट मैच का 8वां ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) लेकर आए। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने तीसरी गेंद राउंड द विकेट से फेंका और गेंद आन साइड में जा रही थी। 
इस गेंद पर मार्कस हैरिस (Marcus Harris) ने प्रहार करना चाहा, लेकिन बॉल बल्ले का मोटा किनारा लेकर दाहिने ओर आन साइड में चली गई। गेंद काफी तेजी से लेग स्लिप और विकेटकीपर के बीच से निकल रही थी, लेकिन तभी विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपने दाहिने तरफ बढ़ाकर हवा में फुल स्ट्रेच डाइव लगाई और गेंद को एक हाथ से ही अपने दस्ताने में कैद कर लिया। इसके बाद हैरिस को पवेलियन लौटना पड़ा। मार्कस हैरिस (Marcus Harris) ने तीन रन बनाने के लिए 28 गेंदों का सहारा लिया


Herald