Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ashesh Series: पैट कमिंस क्यों नहीं हुए 2nd टेस्ट से बाहर? जानें वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। एडिलेड में एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच से पहले टीम के तीन खिलाड़ी कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins), नाथन लियोन (Nathan Lyon) और मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) एक रेस्त्रां में खाने गए थे, जिसके बाद पैट कमिंस (Pat Cummins) को दूसरे टेस्ट से बाहर किया गया, जबकि लियोन और स्टार्क प्लेइंग XI का हिस्सा बने रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की पैट कमिंस (Pat Cummins) रेस्त्रां में एक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए, जिसके चलते उन्हें प्लेइंग XI से बाहर बैठना पड़ा। चलिए आपको बताते हैं कि एक ही रेस्त्रां में जाने के बावजूद नाथन लियोन (Nathan Lyon) और मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) कैसे प्लेइंग XI का हिस्सा बने रहे।
Pet
आपकी जानकारी के लिए बता दे की दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में इस समय 100 से ज्यादा कोविड-19 पॉजिटिव केस हैं। अगले दो मैच मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने हैं। इन दो शहरों में कोविड-19 के काफी केस हैं, लेकिन रिस्ट्रिक्शन के मामले में एडिलेड में ज्यादा कड़ाई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा कि कमिंस का नहीं खेलना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। 
Pet
बता दे की पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा, ' पैट कमिंस (Pat Cummins) के साथ जो हुआ, उसका आप कुछ नहीं कर सकते हैं। वह ऐसी जगह मौजूद थे, जहां कोई शख्स कोविड-19 पॉजिटिव था।' दरअसल नाथन लियोन (Nathan Lyon) और मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) रेस्त्रां के बाहर थे, दोनों ही कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के क्लोज कॉन्टैक्ट में नहीं आए थे, दोनों कैजुअल कॉन्टैक्ट में थे।


Herald