Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS vs ENG: एशेज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, पहले मैच से बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क. एशेज सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) पहले मैच से बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एशेज सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है, जहां उनके तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) पिंडली में खिंचाव के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
Jems
जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है।रिपोर्ट में कहा गया है कि जेम्स एंडरसन (James Anderson) की जगह क्रिस वोक्स (Chris Woakes) को टीम में शामिल किया जा सकता है। जेम्स एंडरसन (James Anderson) की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड को अब क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रोबिंन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच में से 4 गेंदबाजों को चुनना होगा। इसके अलावा इस बड़ी सीरीज में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की वापसी हो गई है। 
Jems
इंग्लैंड पहले ही इस सीरीज में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jaffra Archer) के बिना खेल रही है, जो कोहनी की चोट से अब तक नहीं उबर सके हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज ओली स्टोन (Oli Stone) पीठ की सर्जरी कराने की वजह से नहीं खेल रहे हैं।


Herald