स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 275 रन से करारी शिकस्त दी। एडिलेड के ओवल मैदान पर खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को इंग्लैंड की टीम 468 रनों के लक्ष्य के जवाब में 192 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की एशेज सीरीज में 2-0 बढ़त बना ली है।
What a way to end an epic innings! 😲
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 20, 2021
That's the first time Buttler has been dismissed hit wicket in his 193-innings first class career #Ashes pic.twitter.com/nRP09djjay
इंग्लैंड को अपने अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) से काफी उम्मीदें थी, लेकिन 207 गेंद खेलकर इंग्लैंड की हार टालने के लिए संघर्ष कर रहे थे। लेकिन जोस बटलर (Jos Buttler) का यह संघर्ष काम नहीं आया और वह इस तरीके से आउट हुए, जिसपर उन्हें खुद भी यकीन नहीं हो रहा था। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) 207 गेंदें खेलने के बाद 26 रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए। जोस बटलर (Jos Buttler) जिस तरह से आउट हुए, उसका VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंग्लैंड की पारी के 110 वें ओवर में गेंदबाजी करने झाए रिचर्डसन आए। आखिरी गेंद को जोस बटलर (Jos Buttler) ने बैकफुट पर जाकर खेलने का प्रयास किया। वह पहले से ही क्रीज के काफी अंदर खड़े हुए थे। जैसे ही वह गेंद को खेलने के लिए और पीछे हुए उनका दायां पैर स्टंप पर जा लगा और जोस बटलर (Jos Buttler) की जुझारू पारी का अंत हो गया। यह पहली बार था जब जोस बटलर (Jos Buttler) हिट विकेट हुए हैं।
Herald