Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BBL 2021-22: आउट होने से बचने के लिए डी आर्शी शॉर्ट ने किया ऐसा करतब, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स न्यूज़.ऑस्ट्रेलिया में इस समय बिग बैश लीग (Big Bash League) 2021-22 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को खेले गए लीग के आठवें मैच में होबार्ट हरिकेंस ने सिडनी सिक्सर्स को डकवर्थ लुइस नियम (डीएसएल) के तहत 44 रनों से हरा दिया। इस मैच में होबार्ट हरिकेंस के बल्लेबाज आर्शी शॉर्ट (Arshi Short) ने 51 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने 46 गेंदों पर 93 रन बनाए। 
हालांकि आर्शी शॉर्ट (Arshi Short) अपनी पारी से ज्यादा अपनी उस करतब को लेकर सुर्खियों में छाए रहे, जिसके चलते वह स्टंप आउट होने से बच गए। BBL ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें आर्शी शॉर्ट (Arshi Short) स्टंप आउट होने से बचने लिए ऐसे अंदाज में दिख रहे हैं, जिसे देखकर फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 


 

बता दे की होबार्ट के बल्लेबाज स्टंप आउट होने से बचने के लिए अपने दोनों पैरों को फैलाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में बल्ला भी नजर नहीं आ रहा है। उनका एक पैर क्रीज के अंदर जबकि दूसरा पैर क्रीज के बाहर है। BBL ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, नमस्ते डी आर्शी शॉर्ट।' उनके इस एक्शन पर फैन्स भी मजेदार कमेंटस कर रहे हैं।


Herald