स्पोर्ट्स डेस्क. कोरोना का नया वैरियंट ओमिक्रोन अपने पावं पसारता नज़र आ रहा है। यह धीरे धीरे सबको अपनी चपेट में ले रहा है। बता दें कि देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ते देखे जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। ऐसे में उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का प्रकोप भी चिंता का सबब बना हुआ है।

सौरव गांगुली को इस साल की शुरुआत में भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। दरअसल जनवरी, 2021 में सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था। जिसके चलते उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था। सौरव गांगुली के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके सैंपल को अब जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। जहां पता लगाया जाएगा कि वो ओमिक्रॉन वैरिएंट के चपेट में हैं या नहीं।
सौरव गांगुली को साल के शुरुआत में एक महीने में दो बार angioplasty करवानी पड़ी थी। हालांकि, उसके बाद उनके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ और वह तब से लगातार काम कर रहे थे। इस बीच सौरव गांगुली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। ओमीक्रोन के महाराष्ट्र में सर्वाधिक 167 मामले पाए गए हैं। इसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले सामने आए हैं।
Herald