Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हुए थे भर्ती

स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। कोरोना पॉजि​टिव पाए जाने के बाद सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब भी उनका कोरोना ठीक नहीं हुआ है, लेकिन अब घर पर ही उनका इलाज चलेगा। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) में अब कोरोना के हल्के लक्षण रह गए हैं और इसी वजह से उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने का फैसला किया गया है।  
Ganguly
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि यह पूर्व कप्तान चिकित्सकों की देखरेख में घर पर ही आइसोलेशन में रहेंगे और वह कोविड के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित नहीं थे। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने आज दोपहर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को छुट्टी दे दी है। उन्हें अगले एक पखवाड़े तक चिकित्सकों की निगरानी में घर में ही रहना होगा। उसके बाद आगे के उपचार पर फैसला किया जाएगा।
बता दे की सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को सोमवार को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के भाई स्नेहाशीष गांगुली ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा था, 'सौरव स्टेबल हैं, इस साल की शुरुआत में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी तो इसीलिए एहतियात के तौर पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है


Herald