Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने लिया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के साउथ अफ्रीका के दौरे को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। CSA ने देश में कोरोना वायरस के प्रसार की आशंका के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर देश की प्रमुख 4 दिवसीय घरेलू टूर्नामेट को रविवार को स्थगित करने का फैसला किया है। CSA ने रविवार को यह फैसला सेंचुरियन में भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक एक हफ्ते पहले किया है। 
Rohit sharma
आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम इस समय जोहानिसबर्ग में है और यहां प्रैक्टिस कर रही है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका में पिछले कुछ सप्ताहों में कोविड-19 मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है। CSA से जारी बयान के मुताबिक, 'कोविड-19 महामारी की नयी लहर और सुरक्षा उपायों के तहत मैचों के पांचवें दौर को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
 बता दे की यह मैच 16 से 19 दिसंबर (डिवीजन दो) और 19 से 22 दिसंबर (डिवीजन एक) के बीच होने वाले थे। इन स्थगित मैचों को नए साल में खेला जाएगा। भारत को साउथ अफ्रीका दौरे में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा 3 ODI मैचों की सीरीज खेलनी है। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद 19 जनवरी से दोनों देशों के 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी


Herald