Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरी बार पिता बने इरफान पठान, जानें क्या रखा बेटे का नाम

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) दूसरी बार पिता बने हैं। इरफान पठान (Irfan Pathan) ने मंगलवार को अपने दूसरे बेटे के साथ फोटो शेयर की और बताया कि इसका नाम उन्होंने सुलेमान खान (Suleman Khan) रखा है। इरफान पठान (Irfan Pathan) ने साथ ही जानकारी दी कि उनका बेटा और पत्नी दोनों ही स्वस्थ हैं।
Irfan
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'सफा और मैं हमारे बच्चे सुलेमान खान (Suleman Khan) का स्वागत करते हैं। बच्चा और मां दोनों ठीक और स्वस्थ हैं।' आपको बता दें कि इरफान पठान (Irfan Pathan) का बड़ा बेटा इमरान खान पठान पांच साल का है। इरफान 2007 में पहले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने साल 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) से संन्यास ले लिया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2012 में खेला था। इरफान पठान (Irfan Pathan) ने तीनों फॉर्मेट में क्रम से 1105, 1544 और 172 रन बनाए हैं इसके अलावा 100, 173 और 28 विकेट लिए हैं।


Herald