Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आकाश चोपड़ा ने भारत के साल के बेस्ट क्रिकेटर और डेब्यूटेंट का किया चयन

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने साल के बेस्ट भारतीय क्रिकेटर और डेब्यूटेंट का चयन किया है। उन्होंने भारत के व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) को इस साल भारत का बेस्ट टेस्ट और टी20 बल्लेबाज बताया है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने इस साल टेस्ट और टी20 दोनों में ही शानदार बल्लेबाजी की है। आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने रोहित शर्मा(Rohit Sharma) को साथ ही साल का भारत का बेस्ट और टी20 इंटरनेशनल खिलाड़ी जबकि अक्षर पटेल (Axar Patel) को बेस्ट डेब्यूटेंट खिलाड़ी चुना है। 
Akash
रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने इस साल टेस्ट मैचों में 47.68 की औसत से 906 रन बनाए हैं जबकि टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 38.54 की औसत और 150.88 की स्ट्राइक रेट से 424 रन हैं। आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक VIDEO में कहा, 'कई सारे नाम दिमाग में है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का नाम भी है क्योंकि उन्होंने काफी रन बनाए हैं।
Akash
 ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के प्रदर्शन की बदौलत ही भारत ने गाबा में जीत हासिल की थी। हालांकि मेरे टेस्ट बैटर ऑफ द ईयर रोहित शर्मा(Rohit Sharma) होंगे क्योंकि उन्होंने कई निर्णायक पारियां टेस्ट मैचों में खेली है। भारत के इंग्लैंड दौरे पर और चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी उनका प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा था। हमने रोहित शर्मा(Rohit Sharma) की एक अलग ही बल्लेबाजी देखी। टी20 में भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है


Herald