Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन ने बताई अपनी फेवरेट डिश, कहा- संडे हो या मंडे मैं इसे एवरीडे लूंगा

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने 'परफेक्ट ब्रेकफास्ट' का लुत्फ उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक VIDEO शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने अपने फैन्स को दावत भी दी है। VIDEO में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 'मिसल पाव' की थाली का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को मिसल पाव के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। 
इसमें वह अपनी इस पसंदीदा डिश के बारे में बात कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक VIDEO शेयर किया है। इसमें वह मिसल पाव खाते हुए नजर आ रहे हैं। 
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने VIDEO के साथ कैप्शन में लिखा, संडे हो या मंडे, मैं किसी भी दिन मिसल पाव लूंगा।' इसके बाद उन्होंने आगे लिखा की आपका पसंदीदा नाश्ता क्या है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज VIDEO में आगे कहते हैं कि महाराष्ट्र का मिसल पाव एक नंबर है।


Herald