स्पोर्टस डेस्क। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. टीम को 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका रवाना होना है. 3 मैचों की टेस्ट सीरीज (India vs South Africa) 26 दिसंबर से शुरू हो रही है. टीम इंडिया (Team India) के लिए अफ्रीका दौरा हमेशा कठिन दौरों में से एक रहा है. टीम आज तक वहां टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और नए कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को यहां बड़ी चुनौती मिलने जा रही है.

साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. मुंबई में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी प्रैक्टिस करने में जुट गए हैं और इसी दौरान टेस्ट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को चोट लग गई है. प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथ पर चोट लगी है. रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की रविवार को मुंबई में जब टीम के कई खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे. तब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी बल्लेबाजी करने आए, तभी टीम इंडिया के थ्रो-डाउन एक्सपर्ट रघु की एक बॉल पर रोहित शर्मा के हाथ पर चोट लग गई.

बता दे की थ्रो-डाउन से निकली बॉल सीधे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ग्लव्स में जा लगी जिसके बाद वह दर्द से कराह उठे. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इसके कुछ देर तक बैटिंग की, लेकिन वह बाद में बल्लेबाजी नहीं कर पाए. बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अभी तक टेस्ट टीम का ऐलान हुआ है, अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की जगह इस बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उप-कप्तान बनाया गया है.
Herald