Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित के साथ अनबन की खबरों पर कोहली ने कहा, मैं थक चुका हूं....

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली ( Virat Kohli) ने बुधवार को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ मतभेद की खबरों पर अपनी राय रखी। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ उनकी कोई अनबन नहीं चल रही है। वो ये बात कहते-कहते थक गए हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली ( Virat Kohli) से एक हफ्ते पहले ODI की कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को दे दी गई थी। 
Rohit
विराट कोहली ( Virat Kohli) के पास सिर्फ टेस्ट टीम के कप्तान हैं। रोहित शर्मा को करीब एक महीने पहले टी-20 की कप्तानी सौंप दी गई थी।विराट कोहली ( Virat Kohli) ने कहा,'मेरे और रोहित के बीच में कोई भी दिक्कत नहीं है। मैं दो साल से यही कह रहा हूं कि हमारे बीच में कुछ नहीं है। मैं सफाई देकर थक चुका हूं। मैं जो भी चाहूंगा या करूंगा, वो टीम को नीचे करने के लिए नहीं होगा।
Rohit sharma
 विराट कोहली ( Virat Kohli) ने रोहित के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टेस्ट सीरीज में बहुत मिस करेगी। गौरतलब है कि पहले ये खबरें आ रही थी कि विराट ODI सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। विराट कोहली (Virat Kohli) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन खबरों को खारिज कर दिया।


Herald