Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने दिए संकेत, सचिन को सौंपी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के प्रमुख के रूप में जोड़ने से पहले राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। इसमें BCCI प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके बाद हर तरफ ये चर्चा है कि गांगुली युग भारतीय क्रिकेट में वापसी कर रहा है? सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) के बाद दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को इस लिस्ट में जोड़ने का संकेत दिया। हालांकि उन्होंने ये स्वीकार किया इस परिदृश्य में यह थोड़ा अलग हो सकता है।
Sachin
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) मे कहा, सचिन स्पष्ट रूप से थोड़ा अलग हैं। वह इन सब में शामिल नहीं होना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के भारतीय क्रिकेट में शामिल होने से बेहतर खबर नहीं हो सकती है। किस तरह ये होगा उस पर काम करने की जरूरत है। क्योंकि चारों ओर बहुत अधिक विवाद हैं। सही या गलत आप कुछ भी करो और कैसे भी करो। विवाद खिड़की के अंदर आ ही जाता है। आपको खेल में सबसे अच्छे टैलेंट को शामिल करने के सबसे अच्छे तरीके खोजने चाहिए और किसी स्टेज पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी भारतीय क्रिकेट में शामिल होने का एक तरीका खोज लेंगे।
Sachin
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021(T20 World Cup 2021) के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बनने से पहले टीम इंडिया की अंडर-19 टीम और इंडिया-ए टीम की कोचिंग भी की थी। उनके हेड कोच बनने के बाद भारत ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में 3-0 से और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया। द्रविड़ को कोच बनाने के बाद वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को NCA का प्रमुख बनाया गया। 13 दिसंबर को एनसीए में उनका पहला दिन था। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपनी पूर्व IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2021 में मेंटर की भूमिका निभाई 


Herald