Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भुवनेश्वर कुमार ने वाइफ संग शेयर की अपनी बेटी की पहली फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पिछले महीने पिता बने थे, जब उनकी पत्नी नूपुर नागर (Nupur Nagar) ने एक बेटी को जन्म दिया था। शादी की सालगिरह के अगले दिन घर में किलकारियां गूंजने की वजह से भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के लिए यह दिन और भी खास बन गया था। उन्होंने अब फोटो शेयर कर पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की है। जिन्हें फैंस बहुत प्यार दे रहे है 
Bhuneshawar
हालांकि उन्होंने अब तक फैन्स के साथ अपनी बेटी का नाम शेयर नहीं किया है और यही वजह है कि फैन्स भी पूछ रहे हैं कि उन्होंने उसका क्या नाम रखा है। भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के पिता किरण पाल सिंह का इस साल 20 मई को दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके पिता का लंबे समय से लीवर संबंधी समस्याओं के चलते निधन हो गया था। 
Bhuneshwar
उन्होंने नौकरी से वीआरएस ले लिया था और काफी समय से बीमार थे। उनकी नोएडा और दिल्ली में सफल कीमोथेरेपी भी हुई थी। पिता की मौत से भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को गहरा सदमा लगा था, जिसका असर उनके खेल प्रदर्शन पर भी पड़ा। अब बेटी के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है, जिससे पिता के जाने का गम भी कम हुआ है।


Herald