Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाक ऑलराउंडर शादाब खान ने बताया, भारतीय खिलाड़ी के सामने बॉलिंग करना है मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य शादाब खान (Shadab Khan) ने उस भारतीय बल्लेबाज का नाम बताया है, जिसके सामने गेंदबाजी करना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स ने सबसे मुश्किल बल्लेबाज का नाम पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम लिया। उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) को भी खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बताया। 
Rohit
बता दे की डेविड वॉर्नर (David Warner) को हाल ही में UAE में हुए टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया था। शादाब खान (Shadab Khan) से उनसे फैन्स ने कई और भी सवाल किए। उनसे कहा गया कि अपने कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के बारे में एक शब्द में कहें। यहां शादाब खान (Shadab Khan) ने उन्हें एक नंबर बताया। शादाब खान (Shadab Khan) ने हाल ही बाबर की तारीफ करते हुए कहा था कि टीम के खिलाड़ी उनके लिए जान तक देने के लिए तैयार हैं। 
Rohit sharma
 बता दे की शादाब खान (Shadab Khan) ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर नजर दौड़ाई जाए तो इस पाक ऑलराउंडर ने अब तक 6 टेस्ट और 48 ODI मैच खेले हैं, जिसमें कुल मिलाकर 76 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 64 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 73 विकेट अपने नाम किए हैं


Herald