स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 5 साल पहले साल 2016 में यूएई के खिलाफ एशिया कप टी-20 में खेला था।

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने ट्वीट कर लिखा,'सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज मैं उस खेल से विदा लेता हूं, जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है, मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया।आपका तहे दिल से शुक्रिया,आभार।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की 41 साल के हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भारत के लिए 23 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने साल 1998 में शारजाह में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था।
Herald