Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिल्म पुष्पा का डायलॉग को बोलते नजर आए रविंद्र, कुलदीप ने खूब लिए मजे

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पाः दा राइज' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई हो रही है। फिल्म न केवल आम आदमी को बल्कि क्रिकेटरों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जिसका एक वीडियो देखने को मिला। 
 बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पर भी इस फिल्म का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को यह मूवी इतनी पसंद आई है कि उन्होंने इस फिल्म के डायलॉग को बोलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। 
बांए हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की इस पोस्ट पर उनकी जमकर टांग खिंचाई की है। कुलदीप ने जडेजा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अगली फिल्म का इंतज़ार…!' भारतीय ऑलराउंडर ने भी कुलदीप के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा कि हां एनसीए में शूटिंग होगी।


Herald