Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड की शर्मनाक हार के बाद वसीम जाफर ने छिड़का वॉन के जख्म पर नमक

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और क्रिकेट मैचों को लेकर तमाम मीम्स शेयर करते रहते हैं। वसीम जाफर (Wasim Jaffer) और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ट्विटर पर कई दफा भिड़ चुके हैं। दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। बता दे की इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में महज 68 रनों पर ऑलआउट हो गई, और ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेला गया बॉक्सिंग टेस्ट ढाई दिनों के अंदर ही एक पारी और 14 रनों से जीत लिया। 
बता दे की इंग्लैंड के 68 पर ऑलआउट होने को लेकर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने माइकल वॉन (Michael Vaughan) को उनका एक पुराना ट्वीट याद दिलाया है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के 92 रनों पर ऑलआउट होने का मजाक उड़ाया था। 31 जनवरी 2019 के दिन न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की सीरीज के तीसरे ODI इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को महज 92 रनों पर समेट दिया था। भारत ने हालांकि वह ODI सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। भारतीय टीम एक ही मैच हारी थी, लेकिन काफी शर्मनाक तरीके से हारी थी। 
माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भारतीय टीम का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर लिखा था, '92 ऑलआउट इंडिया... यकीन नहीं होता कि कोई भी टीम इन दिनों 100 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हो सकती है। एशेज सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमा लिया है। पहले तीनों टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 से विजयी बढ़त हासिल कर ली है।


Herald