स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने इस ओर इशारा किया है कि वह 2023 में इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज तक टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं। 35 साल के डेविड वॉर्नर (David Warner) अपना लिमिटेड ओवर फॉर्मेट करियर बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में पहले भी चर्चा कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास से पहले वह ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत में और इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज में जीत दिलाना चाहते हैं।

डेविड वॉर्नर (David Warner) मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन भारतीय पिचों पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक डेविड वॉर्नर (David Warner)ने कहा, 'हमने अभी तक भारत को भारत में नहीं हराया है। ऐसा करना शानदार होगा, और हां इंग्लैंड को भी। हमने 2019 में सीरीज ड्रॉ कराई थी, लेकिन उम्मीद करता हूं कि तब तक खेलूं और फिर से वहां जाऊं।' 2019 एशेज सीरीज इंग्लैंड में खेली गई थी, जो ड्रॉ पर छूटी थी।
बता दे की डेविड वॉर्नर (David Warner) ने इसके अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने आज के समय में बाकी खिलाड़ियों के लिए बेंच मार्क सेट किया है।' जेम्स एंडरसन (James Anderson) 39 साल के हैं, वह लिमिटेड ओवर फॉर्मेट खेलना छोड़ चुके हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Herald