Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना संकट के बीच चौथे एशेज टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य मंत्री ब्राड हाजार्ड (Brad Hazard) ने कहा है कि एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिडनी में ही होगा हालांकि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चौथा एशेज टेस्ट 5 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होना है। न्यू साउथवेल्स के कोरोना नियमों के तहत किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर एक सप्ताह का आइसोलेशन अनिवार्य है। 
Eng
जानकारी के लिए बता दे की न्यू साउथवेल्स में सोमवार को 6000 से अधिक मामले दर्ज किये गए। ब्राड हाजार्ड (Brad Hazard) ने कहा कि वह स्वास्थ्य अधिकारियों से बात करेंगे ताकि मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो सके। उन्होंने कहा, 'SCG टेस्ट हमारे लिए खास है। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे नियमों के तहत कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले किसी भी खिलाड़ी को तभी तक पृथकवास में रहना होगा जब तक उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती।
बता दे की मेलबर्न में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम के सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य और उनके दो परिजन पॉजिटिव पाए गए थे। वे सभी पृथकवास में हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की जांच के नतीजे नेगेटिव आए हैं।


Herald