Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थडे विश करते समय सानिया मिर्जा ने जमकर की युवराज की टांग खिंचाई, बोलीं- मोटू

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े मैच विनर में से एक युवराज सिंह (Yuvraj Singh) आज अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। अपने समय में दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का जन्म 12 दिसंबर 1981 को हुआ था और आज वह 40 साल के हो चुके हैं। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के जन्मदिन पर दुनियाभर से उन्हें बर्थडे की बधाई मिल रही है। वहीं, भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza)ने भी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
Yuvraj
 सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने हालांकि इस दौरान जमकर टांग खिंचाई की। सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपने इंस्टास्टोरी पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के साथ एक अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की गोद में उनका बेटा इजहान भी है। 
इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में मजेदार बातें भी लिखी है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) की पत्नी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने युवी को बर्थडे विश करते हुए ​कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मोटू, 18 सालों की दोस्ती और अभी भी मेरे चेहरे पर वही कन्फ्यूज्ड एक्सप्रेशन है जब आप बात करते हैं। ​आप का यह दिन शानदार हो


Herald