Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर वमिका को लेकर पहुंचे पत्नी संग विराट कोहली, देखें फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में पहुंच गई हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई में टीम इंडिया पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद ODI सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वमिका भी साउथ अफ्रीका गई हुई हैं। 


गुरुवार को जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर विराट कोहली (Virat Kohli), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी बेटी के साथ बस में दिखे।  विराट कोहली,क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की हैं। इससे पहले गुरुवार को जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो रही थी। उस समय कोहली ने फोटोग्राफरों से अपनी बेटी की तस्वीर ना लेने की रिक्वेस्ट की थी। 


बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) के मना करने के बाद फोटोग्राफर्स ने वमिका की फोटो क्लिक नहीं की। विराट कोहली (Virat Kohli) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इससे पहले भी मीडिया से उनकी बेटी की फोटो ना लेने की रिक्वेस्ट कर चुके हैं। वमिका का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है। विराट कोहली (Virat Kohli) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी बेटी वमिका की तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन ये ध्यान रखते हैं कि उसका चेहरा ना दिखे



Herald