स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करके चौंका दिया है। डिकॉक ने भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली हार के बाद तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने की घोषणा कर दी। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को चुनने के लिए जो तारीख चुनी वो 30 दिसंबर है।

बता दे की क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) की यह तारीख इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने भी इसी दिन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) की तरह ही धोनी ने भी 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था।
MS धोनी के संन्यास के करीब 8 साल बाद क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) ने सेंचुरियन में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारने के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि वो परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, इसलिए टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहे हैं। क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) अब लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अपना ध्यान लगाना चाहते हैं
Herald