स्पोर्ट्स डेस्क। बिग बैश लीग के एक मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ गलती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) के बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) की वजह से पूरी टीम को ये सजा भुगतनी पड़ी। टिम डेविड ने होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) की बैटिंग के दौरान शॉर्ट रन लिया। जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे आप इस पोस्ट में देख सकेंगे। शॉर्ट रन लेने के बाद अंपायर उन्हें जानबूझकर शॉर्ट रन लेने का दोषी मानते हुए 5 रनों की पेनल्टी लगाई। BBL में ये पहली बार है कि जब किसी टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई गई है।
Stars will start their innings with 5 free runs courtesy of this... #BBL11 pic.twitter.com/lz9tRxNLLB
— KFC Big Bash League (@BBL) December 24, 2021
बता दे की होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) की पारी की आखिरी बॉल के दौरान होबार्ट के बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) ने यॉर्कर लेंथ की डिलीवरी को लॉन्ग-आन की तरफ खेला। इसके बाद दोनों बल्लेबोजों ने 2 रन लिए। लेकिन रन लेते समय टिम डेविड (Tim David) ने फिनिशिंग लाइन को नहीं छुआ था। दो रन लेने के चक्कर में वो एक रन शॉर्ट भागे।
टिम डेविड (Tim David) को जानबूझकर एक रन शॉर्ट लेने का दोषी पाया गया और विपक्षी टीम को पेनल्टी के तौर पर 5 रन दे दिए गए। इसका नतीजा ये हुआ कि जब मेलबर्न स्टार्स बैटिंग करने उतरी तो उसके खाते में 5 रन पहले से ही जोड़ दिए गए। होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। मेलबर्न स्टार्स 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन ही बना पाई। इसी के साथ होबार्ट हरिकेन ने 24 रनों से मैच जीत लिया।
Herald