स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट इतिहास के दिग्गज बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन (Donald Bradman) ने 1934 की एशेज सीरीज के दौरान जिस बल्ले का उपयोग किया था और जिससे उन्होंने तिहरा शतक भी बनाया था, उसे अब नीलामी के लिए रखा गया है। डोनाल्ड ब्रैडमैन (Donald Bradman) ने सलामी बल्लेबाज बिल पोंसफोर्ड (Bill Ponsford) के साथ 451 रन की पार्टनरशिप के दौरान भी इसी बल्ले का इस्तेमाल किया था। यह बल्ला 1999 से NSW दक्षिणी हाइलैंड्स में बोराल में डोनाल्ड ब्रैडमैन (Donald Bradman) संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है।

डोनाल्ड ब्रैडमैन (Donald Bradman) ने यह बल्ला 1934 में इंग्लैंड में पांचों टेस्ट मैच में उपयोग किया था। उन्होंने इस सीरीज में 758 रन बनाए थे। अपने करियर में 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाने वाले डोनाल्ड ब्रैडमैन (Donald Bradman) ने इस सीरीज में इस बल्ले का इस्तेमाल करते हुए हैडिंग्ले में 304 और ओवल में 244 रन बनाए थे। रिपोर्ट के अनुसार बल्ले के लिए कोई रिजर्व कीमत नहीं रखी गई है। डोनाल्ड ब्रैडमैन (Donald Bradman) का एक अन्य बल्ला 2018 में 1,10,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में बिका था।

डोनाल्ड ब्रैडमैन (Donald Bradman) ने 20 साल ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 1928 से 1948 के बीच 52 टेस्ट खेले और उन्हें दुनिया का सर्वकालिक बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है। उन्हें 1949 में नाइटहुड से सम्मानित किया गया। डोनाल्ड ब्रैडमैन (Donald Bradman) ने टेस्ट क्रिकेट के 52 मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए। अगर वह अपनी करियर की आखिरी पारी में जीरो पर आउट होने के बजाय चार रन भी बना लेते तो उनका औसत 100 पहुंच जाता।
Herald