स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के टेस्ट सलामी बल्लेबाज आबिद अली (Abid Ali) को प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी के मुकाबले के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के लिए बता दे की टूर्नामेंट में मध्य पंजाब की ओर खेल रहे आबिद अली (Abid Ali) ने दो बार सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उनकी टीम के मैनेजर अशरफ अली (Ashraf Ali) ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने और जांच कराने का फैसला किया।

बता दे की पूर्व टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज अशरफ अली (Ashraf Ali) ने कहा, 'वह आज सुबह 61 रन बनाकर खेल रहा था जब उसने दो बार सीने में दर्द की शिकायत की और हमने महसूस किया कि उसे अस्पताल भेजना सर्वश्रेष्ठ रहेगा जहां उसकी जांच की जा रही है और उसके कुछ और परीक्षण होंगे।
बता दे की यूबीएल परिसर में खैबर पखतूनख्वा टीम के खिलाफ खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले आबिद अली (Abid Ali) हाल में बांग्लादेश के सफल टेस्ट दौरे के बाद मध्य पंजाब टीम से
Herald