Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने रोहित के हुए कायल, दिया ये बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार तरीके से टेस्ट क्रिकट में वापसी की है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस साल टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। बता दे की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसकी हर किसी ने तारीफ की। ​​'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इ्ंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चार टेस्ट मैचों में टीम के लिए सर्वाधिक 368 रन बनाए थे। 
Rohit sharma
हाल में टेस्ट टीम के नए उप-कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों के अनुकूल होने के लिए अपने स्वभाव और बल्लेबाजी शैली में किए गए बदलावों पर ध्यान दिया था, खासकर विदेशी परिस्थितियों में। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी। क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारुप में रोहित की शानदार बल्लेबाजी की भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी कायल हुए हैं। 
Rohit sharma
बता दे की सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने बोरिया मजूमदार के साथ बातचीत के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफ करते हुए कहा, 'यह मानसिक है, जब आप खुद से यह कहना शुरू करते हैं कि यह कुछ ऐसा है जो मैं नहीं करने वाला यह होगा। मैं ज्यादा से ज्यादा यही कहूंगा कि कोशिश करें और अपने आप से पूछें कि आपको क्या करने की उम्मीद है और आप क्या करना चाहते हैं, बजाय इसके कि आपको क्या नहीं करना चाहिए।


Herald