Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लंबे समय बाद साथ दिखे युवराज और धोनी, फैन्स ने कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क. युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhon) भारतीय क्रिकेट के जाने-माने नाम हैं। दोनों ने मिलकर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। बता दे की दोनों का ही करिश्मा था कि टीम इंडिया ने पहले 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और फिर 2011 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया और फैन्स को अनगिनत खुशियां दीं। 
कभी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhon) अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बाद में टीम की कप्तानी को लेकर उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव भी आए। लेकिन अब कुछ तस्वीरें देखकर लगता है कि दोनों क्रिकेटर अब भी अच्छे दोस्त है। बता दे की सोशल मीडिया पर दोनों की कई फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों को सोफे पर बैठकर आपस में बातचीत करते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।


 

रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की दोनों क्रिकेटरों की मुलाकात का कारण तो अब तक नहीं पता चला है, लेकिन देखकर ऐसा लग रहा कि धोनी-युवराज कमर्शियल शूट में हिस्सा लेने के लिए आए थे। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने धोनी की कप्तानी में 104 वनडे मैच खेले और 3077 रन बनाए। 


Herald