स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के सिलेक्टर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। इसमें दो अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दे की टीम की कमान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) को सौंपी गई है। बाएं हाथ के पेसर और अनकैप्ड डेविड पायने (David Payne) को पहली बार टीम में जगह मिली है। उनके अलावा जॉर्ज गार्टन (George Garten) दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम में जगह दी गई है।

बता दे की पॉल कॉलिंगवुड (Paul Collingwood) को 22-30 जनवरी तक बारबाडोस में खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। टीम में 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने पिछले महीने नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में हिस्सा लिया था। 30 साल के पायने को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड की वनडे टीम में चुना गया था। पाकिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

इयोन मोर्गन(कप्तान), मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम डॉसन, जॉर्ज गार्टन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, टाइमल मिल्स,डेविड पायने, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रिस टोपली, जेम्स विंस।
Herald