Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC Test Ranking: अश्विन का जलवा, जडेजा को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच हाल में खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद ICC ने बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है, लेकिन ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में आर अश्विन (R Ashwin) ने दूसरा पायदान हासिल कर लिया है, वहीं रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को दो पायदान का नुकसान हुआ है। 
रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच चोट के चलते नहीं खेल पाए थे। ताजा जारी बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पांचवें और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) छठे पायदान पर बने हुए हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों में इन दोनों के अलावा और कोई भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं है। जो रूट (Joe Root) नंबर-1, स्टीव स्मिथ (Steve Smith) नंबर-2 और केन विलियमसन (Kane Williamson) नंबर-3 टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं। 
A
बता दे की चौथे नंबर पर मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) बने हुए हैं। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो टॉप-10 में आर अश्विन (R Ashwin) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बने हुए हैं। आर अश्विन (R Ashwin) दूसरे पायदान पर बने हुए हैं, जबकि बुमराह 10वें नंबर पर हैं। पैट कमिंस अभी भी नंबर-1 टेस्ट बॉलर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) को एक पायदान का फायदा हुआ है और वह तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। टिम साउदी (Tim Southee) एक पायदान फिसलकर नंबर-4 पोजिशन पर पहुंच गए हैं।


Herald