Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन ICC के साल के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर के लिए नामित, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों से है टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को ICC के साल के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर में रूप में नामित चार खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। 35 साल के रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने पिछले एक साल में 8 टेस्ट में 16.23 के औसत से 52 विकेट चटकाने के अलावा एक शतक की मदद से 28.08 के औसत 337 रन भी बनाए हैं। 
Ashwin
बता दे की रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के अलावा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root), न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन (Kyle Jamieson) और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने (Dimuth Karunaratne) को भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया। अवॉर्ड विनर्स की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। ICC ने एक बयान में कहा, 'सबसे लंबे प्रारूप में भारत के महानतम मैच विजेताओं में से एक आर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 2021 में एक बार फिर दुनिया के टॉप स्पिनर में से एक के रूप में अपनी धाक जमाई।
बता दे की गेंद से अपनी जादूगरी के अलावा रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)ने साल की उम्दा शुरुआत करते हुए सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 128 गेंद में 29 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेली।


Herald