स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से अपना पहला टेस्ट मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) स्टैंड बाई बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए हैं और वह भारतीय बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करवा रहे हैं। 29 साल का यह पेसर प्रैक्टिस के दौरान अपनी स्विंग और बाउंस से सबको काफी प्रभावित कर रहे हैं।

बता दे की IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलने वाले चाहर ने सोशल मीडिया पर एक VIDEO शेयर किया है। इस VIDEO में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) रेड बॉल से भारतीय बल्लेबाजों को नेट पर बॉलिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह शानदार अपनी स्विंग और बाउंस से बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर रहे हैं। दीपक चाहर (Deepak Chahar) की गेंदबाजी पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) और प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते दिखे। चाहर ने VIDEO के साथ कैप्शन में लिखा, 'रेड बॉल मजेदार है।'
Red ball is fun ☺️ #TeamIndia #BleedBlue pic.twitter.com/eRkF0PupYk
— Deepak chahar 🇮🇳 (@deepak_chahar9) December 22, 2021
आपको बता दे की दीपक चाहर (Deepak Chahar) का यह VIDEO सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही फैन्स भी इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने अभी तक केवल व्हाइट बॉल क्रिकेट में ही भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। उन्होंने भारत के लिए अबतक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है
Herald