Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने 113 रनों से जीता पहला टेस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच भारत ने 113 रनों से जीत लिया है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम (SuperSport Park Cricket Stadium) में खेले गए टेस्ट मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में 191 रनों पर ऑलआउट करके 113 रन से मैच जीत लिया है। 
Team india
इसी के साथ भारत ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद आखिर में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भी अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5वें दिन दूसरे सेशन के दूसरे ओवर में अपनी दूसरी पारी में 191 रन पर आउट हो गई।
 जानकारी के लिए बता दे की भारत ने अपनी पहली पारी में 327 और दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 197 रन ही बना पाया था। भारत की तरफ से पहली पारी में शतक जड़ने वाले केएल राहुल (KL Rahul) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


Herald