स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन एक बार चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने निराश किया। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के आउट होने के बाद वो खेलने आए। लेकिन लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) की पहली गेंद पर वो आउट हो गए। लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) की गेंद पर उनका कैच शार्ट लेग पर कीगन पीटरसन (Keegan Pietersen) ने पकड़ा। शून्य पर आउट होने के साथ ही चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बता दे की साल 2021 में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का फॉर्म काफी खराब रहा है। टीम इंडिया उनके टेस्ट करियर में रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें लगातार प्लेइंग इलेवन में शामिल कर रही है। लेकिन चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) फॉर्म में वापस लौट नहीं पा रहे हैं। उन्होंने साल 2019 के बाद से कोई शतक नहीं जड़ा है। टेस्ट मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) नौवीं बार शून्य पर आउट हुए।

बता दे की इसी के साथ चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने दिलीप वेंगसरक को पीछे छोड़ा, जो तीसरे नंबर पर 8 बार आउट हुए हैं। ये पुजारा का टेस्ट क्रिकेट में दूसरा गोल्डन डक है
Herald