स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम की घोषणा आज (मंगलवार) होने वाली है.टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे यह जानने के लिए क्रिकेट प्रेमी उत्सुक हैं. सबसे बड़े कयास इस समय ये लगाए जा रहे हैं कि ODI टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी जा सकती है यानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे टीम के कप्तान हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के दावा है कि BCCI के एक अधिकारी ने कहा है 'विराट कोहली (Virat Kohli) का एकदिवसीय कप्तान बरकरार रहना फिलहाल मुश्किल लग रहा है'. इस बयान से क्रिकेट जगत में चर्चा का बाजार गर्म है.

आपको बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने यह घोषणा कर दी थी कि टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद वह टी-20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ देंगे. ऐसे में माना जा रहा था कि विराट कोहली (Virat Kohli) सिर्फ टेस्ट और वनडे के फॉर्मेट में ही कप्तान रह जाएंगे लेकिन अब इस मामले में तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ODI की कप्तानी सौंपने की संभावना है.
जानकारी के लिए बता दे की भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा 17 दिसंबर से शुरू होने वाला था लेकिन ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए तारीख बदल दी गई. इसे अब 26 दिसंबर से शुरू किया जाएगा. इस सीरीज में 3 टेस्ट और तीन ODI मैच खेले
Herald