स्पोर्ट्स डेस्क. जब से वनडे फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह नया कप्तान बनाया गया है, तब से ऐसा लग रहा है कि दोनों क्रिकेटरों के बीच और टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। फुल टाइम कप्तान बनने के बाद बेशक रोहित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह कह चुके हों कि उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में खेलने का आनंद लिया, लेकिन मौजूदा हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

अब खबर आ रही है कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है और इसके बारे में BCCI को भी बता दिया है।रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) ने बोर्ड को यह जानकारी दी है कि 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका का पहला बर्थडे है और वह उसे अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। वजह जो भी हो, लेकिन फैन्स का मानना है कि अभी विराट कोहली (Virat Kohli) रोहित की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli) के वनडे सीरीज से हटने से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस बात की सूचना देते हुए कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) प्रोटियाज टीम के खिलाफ 3 टेस्ट की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है, क्योंकि मुंबई में टीम के नेट सेशन के दौरान उनके बाएं पैर की मांसपेशियों की पुरानी चोट उभर आई, साथ ही उनके हाथ में भी चोट लग गई।
Herald